मधेपुरा, मार्च 25 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की किल्लत के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश मार्च निकाला। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और बिहार सरकार का विरोध करते हुए शहर के पंचवटी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनारायण राम ने किया। मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज पूरे देश में रसोई गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और भारी किल्लत हुई है। उन्होंने राज्य सरकार से आंधी के कारण पिछले दिनों फसल को हुई क्षति का मुआवजा किसानों को देने की मांग की। कांग्रेस के वरीय नेता विजय बादूर सिंह उर्फ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.