बेगुसराय, मार्च 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी की ओर से गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत, कालाबाजारी और किल्लत के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन के नेतृत्व में जिला परिषद मार्केट से जुलूस निकाला गया जो कचहरी रोड नवाब चौक मेन रोड होते हुए समाहरणालय के मुख्य द्वार तक प्रदर्शन सभा में बदल गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा नरेंद्र मोदी का शासन अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला रहा है। अभी सिलेंडर की कालाबाजारी थम नहीं रही है। गैस की भारी कमी के मद्देनजर गांव में 45 दिनों शहरों में 25 दिनों की वेटिंग चल रही है। दिल्ली, कोटा, लखनऊ आदि जगहों में पढ़ाई कर रहे बिहारी युवा Rs.400 रुपए प्रति केजी के भाव में गैस की खरीद कर भोजन बनाने को विवश हैं। यूपी के शिक्षक बिहार में परेशान हैं। उन...