धनबाद, अप्रैल 4 -- रसोई गैस की किल्लत के बीच धनबाद में अब अवैध रूप से बिकने वाले कोयले के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। पहले 250 से 300 रुपये में मिलने वाला कोयले का एक बोरा अब 350 से 400 रुपए तक बेचा जा रहा है। खरीदार अधिक होने की स्थिति में दाम और बढ़ा दिया जा रहा है। इस अचानक बढ़ोतरी ने आमलोगों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति और लोगों को मिलने में हो रही समस्या के कारण काफी संख्या में लोग एक बार फर कोयले पर निर्भर हो रहे हैं। इससे शहर में कोयले की मांग बढ़ गई है। इसका फायदा उठाकर कोयला बेचने वालों ने कीमतों में मनमानी बढ़ोतरी कर दी है। घरेलू उपयोग के अलावा होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों को भी अब इस कोयले के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे उनके व्यवसाय की लागत बढ़ गई है।स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.