किशनगंज, मार्च 15 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रसोई गैस की संभावित किल्लत को लेकर फैली अफवाह का असर अब बाजार में भी दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीच यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि रसोई गैस की आपूर्ति में कमी हो सकती है। इसी कारण कई परिवार एहतियात के तौर पर इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे खरीदने लगे हैं। स्थानीय बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक चूल्हों और इंडक्शन कुकर की बिक्री में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दुकानदारों का कहना है कि आम दिनों की तुलना में इन उत्पादों की मांग लगभग दोगुनी हो गई है। कई ग्राहक गैस सिलेंडर के विकल्प के रूप में इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा खरीद रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर खाना बनाने में परेशानी न हो। हालांकि गैस एजेंसियों का कहना है कि रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य है और किल्लत जैसी कोई स्थिति नहीं है। अधिकारियों ने लोग...