दरभंगा, अप्रैल 1 -- दरभंगा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को वाणिज्य कर विभाग के सचिव सह जिले के प्रभारी सचिव संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एलपीजी, आवश्यक वस्तुओं, सेवाओं की उपलब्धता, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा आदि बिंदुओं पर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम कौशल कुमार ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं आवश्यक सेवाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। सचिव ने जिले में रोज हो रही एलपीजी आपूर्ति, वितरण व्यवस्था तथा उपलब्ध स्टॉक की विस्तृत जानकारी ली। बताया गया कि जिले में प्रतिदिन लगभग 12 से 13 हजार एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है।सचिव ने सभी एसडीओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से छापेमारी करें और सुनिश्चित करें कि कहीं गैस की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.