बलिया, मार्च 15 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। रसोई गैस की किल्लत के बीच परिषदीय विद्यालयों में मिड डे मील पर भी संकट मंडराने लगा है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो शुक्रवार को जिले में कुल 22 स्कूलों में मध्याह्न भोजन नहीं बन सका है। शनिवार को भी कई विद्यालयों में रसोई गैस की कमी के चलते एमडीएम के संचालन में बाधा आई। कुछ विद्यालयों में विकल्प के तौर पर ईंट का चूल्हा बनाकर लकड़ी-उपला के सहारे खाना बनाकर बच्चों को परोसा गया। उधर, हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए शासन भी गंभीर हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग से रिपोर्ट मांगी है कि एमडीएम के लिए एक माह में औसतन कितने रिफिल की जरूरत होगी। उम्मीद है कि उसके आधार पर शासन की ओर से विद्यालयों में गैस आपूर्ति के लिए कोई निर्देश जारी किया जाय।बेसिक शिक्षा परिषद के कुल लगभग 2247 विद्यालयों में दो लाख 23 हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.