रसोई गैस की आग से महिला झुलसी
गोरखपुर, जून 20 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 सिधावल में शुक्रवार को गैस सिलेंडर के पाईप में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग बुझाने के दौरान एक महिला झुलस गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया। सिधावल निवासी राम ललित गुप्ता की पुत्री की शादी रविवार को है। घर पर तमाम मेहमान आये हैं। खाना बनाने के दौरान सिलेंडर के पाईप में आग पकड़ लिया। आग से नीतू देवी पत्नी बृजेश गुप्ता निवासी सतगुरु, पनियारा (जनपद महाराजगंज) झुलस गई, जो रिश्तेदारी में आई थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.