गंगापार, अप्रैल 17 -- अब शादी का सीजन शुरू हो चुका है और अक्षय तृतीया से लेकर अगले कुछ दिनों तक शादियों की धूम रहने वाली है। खुशियों के इस माहौल में गैस सिलेंडर की किल्लत ने शादी वाले परिवारों की चिंताएं बढ़ा दी है। व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से भोजन व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। एजेंसियों पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे, वहीं कालाबाजारी हावी है। स्थिति यह है कि 966 रुपये में मिलने वाले घरेलू सिलेंडर के दाम ब्लैक में तीन हजार या उससे भी ज्यादा हो गए हैं। व्यावसायिक सिलेंडर की उपलब्धता पर उसका मूल्य तय किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गैस संकट ने फीका किया शादियों का स्वाद, दिल्ली में LPG कमर्शियल सिलेंडर के लिए हाहाकार जिसके यहां विवाह है उसे शगुन के गहने खासकर सोना-चांदी चढ़ाना भी महंगा पड़ रहा है। इसके भी दाम सातवें आ...