सोनभद्र, मार्च 17 -- सोनभद्र। रसोई गैस किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने खाली सिलेंडर रखकर चूल्हे पर चाय बनाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने तो अच्छे दिन का वादा जनता से किया था, लेकिन जिस तरीके से जनता रसोई गैस सिलेंडर के लिए दौड़ती नजर आ रही है, इससे साफ़ जाहिर है कि जनता के अच्छे दिन नहीं है। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि आज लगातार मंहगाई और बेरोज़गारी बढ़ती जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी से सरकार का कोई लेना देना नहीं है। सपा के जिला सचिव आनंद पटेल ने कहा कि एक तरफ सिलेंडर की उपलब्धता का दावा किया जा रहा है। दूसरी तरह जनता को सिलेंडर के लिए परेशान देखा जा रहा है। सरकार जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही...