रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के लिए बुद्ध भूमि पर संघर्ष जारी
सिद्धार्थ, मार्च 28 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मिडिल ईस्ट में जारी जंग की तपिश बुद्ध भूमि भी अछूती नहीं है। रसोई गैस के साथ पेट्रोलियम पदार्थों के लिए भी लोग संघर्ष कर रहे हैं। सुबह से देर रात गए तक लंबी लाइनें नजर आ रही हैं। जिन्हें मिला व खुद को किस्मत वाला बता कर खुश हो रहा जो खाली हाथ रह जा रहे हैं वह कोसते हुए घर को वापस चले जा रहे हैं। कई पंप ड्राई हो चुके हैं वहां तेल नहीं होने का बोर्ड चस्पा है। जहां तेल उपलब्ध है वहां पर मारामारी मची हुई है। लोगों की परेशानी कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है। घरों में रसोई से लेकर होटलों, ढाबों पर भी रसोई गैस की किल्लत का असर दिखाई दे रहा है। प्रशासन दावा कर रहा है कि कोई कमी नहीं है। अफवाहों की वजह से भीड़ जमा हो रही है।पेट्रोलपंपों पर पेट्रोल-डीजल लेने के लिए लाइनें लग रही हैं। तीन दिनों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.