कटिहार, अप्रैल 3 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड में गुरुवार को रसोई गैस की किल्लत एवं पेट्रोल, डीजल तथा बिजली की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए प्रखंड कार्यालय के समक्ष पीडब्ल्यूडी सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान महंगाई वापस लो, केंद्र सरकार होश में आओ और प्रधानमंत्री इस्तीफा दो जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे है। वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.