छपरा, अप्रैल 8 -- 8 एकमा के धनौती गांव में आगलगी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एकमा। एकमा प्रखंड की परसा पूर्वी पंचायत अंतर्गत धनौती गांव में बुधवार की सुबह खाना बनाने के दौरान लगी आग से एक परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार नईम अंसारी की पत्नी नूर शबा एलबेस्टर से बने मकान में लकड़ी पर खाना बना रही थीं, तभी अचानक उठी चिंगारी ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे घबराकर वह शोर मचाते हुए बाहर निकलीं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने पर एकमा थाना और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर में रखे अधिकांश सामान जल चुके थे। पीड़ित नईम अंसारी ने बताया कि आगलगी की घटना में करीब 20 हजार र...