छपरा, अप्रैल 8 -- रसोई की चिंगारी से एलबेस्टर मकान में लगी आग, नगदी समेत लाखों की संपत्ति स्वाहा एकमा। प्रखंड के परसा पूर्वी पंचायत अंतर्गत धनौती गांव में बुधवार की सुबह रसोई से उठी चिंगारी ने एक एलबेस्टर नुमा मकान को आग के हवाले कर दिया। हादसे में एक परिवार की नगदी समेत करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, नईम अंसारी की पत्नी नूर शबा लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक उठी चिंगारी ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेज होते ही घबराई नूर शबा शोर मचाते हुए बाहर भागीं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने पर एकमा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.