रसोई का सबसे स्मार्ट जुगाड़! बनाकर रख लें ये प्रीमिक्स, मिनटों में तैयार होगी कढ़ी
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- ऐसे कई दिन होते हैं, जब कढ़ी-चावल खाने का मन तो बहुत करता है, लेकिन बेसन भूनने, मसाले तैयार करने और पूरी कढ़ी बनाने का समय नहीं मिल पाता। खासकर नौकरी करने वाले लोग, छात्र या अकेले रहने वाले अक्सर समय की कमी की वजह से अपनी पसंद का खाना नहीं बना पाते। ऐसे में यह आसान कढ़ी प्रीमिक्स आपकी रसोई का सबसे काम का साथी बन सकता है। इसे सिर्फ एक बार बनाकर डिब्बे में भरकर रख दीजिए। फिर जब भी कढ़ी खाने की इच्छा हो, बस एक चम्मच प्रीमिक्स, दही और पानी मिलाइए। कुछ ही मिनटों में घर जैसी खुशबूदार, स्वादिष्ट और ताजी कढ़ी तैयार होगी। यह तरीका समय भी बचाता है और बार-बार मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ती।कढ़ी प्रीमिक्स बनाने के लिए क्या चाहिए? एक बड़ा चम्मच देसी घी एक छोटा चम्मच मेथी दाना एक छोटा चम्मच राई दो डंडी कढ़ी पत्ता एक छोटा चम्मच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.