हल्द्वानी, मई 19 -- महंगाई की मार:: 15 प्रतिशत परिवहन और लॉजिस्टिक्स की लागत में इजाफा एलपीजी, कोयले के दाम बढ़ने से भट्टी चलाने का खर्च बढ़ा पूनम मौर्य हल्द्वानी। रसोई की खूबसूरती और मेहमाननवाजी की शान बढ़ाने वाले क्रॉकरी उत्पाद अब आम उपभोक्ताओं की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। वैश्विक संकट के कारण कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और ईंधन के दामों में आई तेजी के कारण क्रॉकरी उद्योग को झटका लगा है।

क्रॉकरी उत्पादों की कीमतों में वृद्धि सिंधी चौक स्थित बॉम्बे क्रॉकरी हाउस के मालिक इदरजित सिहं अरोरा ने बताया बोरोसिल, बोन चाइना, सेरेमिक और कांच के बर्तनों के निर्माण लागत बढ़ने से बाजार में क्रॉकरी उत्पादों की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक का उछाल आया है। बोन चाइना और सेरेमिक बर्तनों के मुख्य आधार माने जाने वाले सफेद मिट्टी की कीमतों में पिछ...