रसोई का गंदा-काला चकला-बेलन भी चमक उठेगा, बस पानी में 2 चीजें घोलकर करें सफाई
नई दिल्ली, मई 17 -- रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाला चकला-बेलन अगर ठीक से साफ न किया जाए तो उस पर आटे की परत जमने लगती है। धीरे-धीरे यही गंदगी काले दाग में बदल जाती है, जिससे चकला-बेलन पुराना और खराब दिखने लगता है। इतना ही नहीं, बासी आटे और नमी की वजह से बैक्टीरिया और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है। चाहे आपका चकला-बेलन लकड़ी का हो या पत्थर का, उसकी सही तरीके से सफाई करना बेहद जरूरी है। अगर आप भी काले और गंदे चकला-बेलन को नया जैसा चमकाना चाहते हैं, तो ये आसान किचन टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।पानी से करें साफसबसे पहले तो अपना चकला-बेलन आप 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। पानी में भिगोकर रखने से जमा गंदगी फूल जाएगी और आसानी से निकलने लगेगी। आप चाहे तो गुनगुने पानी में डुबोकर रखें। आपको चकला-बेलन साफ करने के लिए नींबू का रस, डिटर्जेंट,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.