लखनऊ, अगस्त 12 -- - लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. प्रदीप कुमार के सहयोगात्मक शोध में सामने आई नई संभावना - 1:1 अनुपात में दोनों अपशिष्टों के इस्तेमाल से मिला बेहतर गैस उत्पादन लखनऊ, संवाददाता। घरों की रसोई से निकलने वाला कचरा और पशुओं का गोबर अब बोझ नहीं, बल्कि ऊर्जा का स्रोत बन सकता है। लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर प्रदीप कुमार की सहभागिता वाले एक सहयोगात्मक शोध में रसोई कचरे और गोबर से जैवगैस तथा मीथेन उत्पादन की प्रभावी संभावना सामने आई है। शोध में दोनों अपशिष्टों को एक साथ इस्तेमाल करने पर अकेले किसी एक अपशिष्ट की तुलना में बेहतर परिणाम मिले। यह अध्ययन एनईआरआईएसटी, अरुणाचल प्रदेश और अन्य सहयोगी संस्थानों के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर किया गया।

रसोई कचरे और गोबर का मिश्रण शोध के दौरान रसोई कचरे और गोबर को अवायवी...