कन्नौज, मई 3 -- क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। प्राथमिक विद्यालय के रसोई कक्ष का ताला तोड़कर चोर गैस सिलिंडर समेत मिड-डे मील का सामान पार कर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पलिया बूंचपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि गुरुवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद उन्होंने रोज की तरह सभी कमरों और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। शुक्रवार को अवकाश था। शनिवार सुबह जब वह विद्यालय पहुंचे तो रसोई कक्ष की कुंडी टूटी हुई और ताला जमीन पर पड़ा मिला। अंदर का सामान बिखरा हुआ था। जांच में पता चला कि चोर रसोई कक्ष में रखा गैस सिलिंडर, बड़ा भगौना, 12 लीटर का कुकर, बड़ी परात, दो लीटर तेल, आटा भरी टंकी, बाल्ट...