हापुड़, अप्रैल 4 -- हापुड़ जनपद के परिषदीय सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोईयों को दो महीन का रूका मानदेय मिल गया है। इन्हें मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। स्कूलों में कार्यरत 1300 के करीब रसोईयों के खाते में 54 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है।जनपद हापुड़ के परिषदीय सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोईयों को हर माह दो हजार रुपये मानदेय मिलता है। यहां जिले में 1300 रसोइये कार्यरत हैं। इन्हें फरवरी और मार्च माह का मानदेय नहीं मिला था। अब इनके मानदेय के लिए शासन से जिले के बेसिक शिक्षा विभाग को 54 लाख रुपये का बजट मिला। बजट मिलते ही रसोईयों के खाते में रूका मानदेय पहुंच गया। जिसके बाद रसोईयों को राहत मिल गई। बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि रसोईयों के रूके मानदेय का भुगतान हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...