अररिया, जनवरी 29 -- जोकीहाट(ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले रसोइयों के सामने आज रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पिछले तीन महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण रसोइयों में भारी असंतोष और निराशा है। गौरतलब हो कि इन रसोइयों को मिलने वाला मानदेय पहले ही बहुत कम है और उसमें भी देरी होने से उनके घर का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। रसोइयों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि हम रोज समय पर स्कूल आकर बच्चों के लिए खाना बनाते हैं, लेकिन उनलोगों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। तीन महीने से पैसे नहीं मिलने के कारण राशन दुकानदारों ने उधार देना बंद कर दिया है। बच्चों की पढ़ाई और दवाई आदि के लिए हमें दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ रहा है। रसोइयों ने जल्द से जल्द मानदेय की भुगतान की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.