रसोईया-संयोजिका संघ की बैठक संपन्न
लातेहार, जून 8 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया-संयोजिका संघ की बैठक रविवार को गारू प्रखंड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लातेहार जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी ने की, जबकि संचालन कलावती देवी ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सभी रसोईया-संयोजिकाओं को संगठन का सदस्य बनाते हुए संघ को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से गारू प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। नवगठित कमेटी में वर्षा देवी को प्रखंड अध्यक्ष, मुनिया कुमारी को सचिव, रजविंदर देवी को कोषाध्यक्ष, कर्मी देवी को उपाध्यक्ष, सुशीला देवी को उप सचिव तथा सतिया देवी को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रीना देवी को सदस्य के रूप में शामिल करते हुए सात सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.