सिमडेगा, मार्च 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक सोमवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष माइकेल खेस और मंच संचालन आश्रिता खेस ने की। मौके पर रसोईया संयोजिकाओं ने कहा कि हमारी संगठन 18 फरवरी से अब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लेकिन सरकार अभी तक हमारी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। इसकी सूचना सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा व कोलेबिरा विधायक विक्सल कोनगाड़ी को भी दिया गया है। लेकिन दोनों विधायकों ने भी अब तक कोई पहल नहीं की। स्कूलों में कई विधवा एवं गरीब महिला विद्यालय में खाना बनाती हैं। विद्यालय में हम रसोईया संयोजिका सुबह 9:00 बजे से 3:00 तक कार्य करते हैं। इसके बदले में प्रतिदिन 66 रुपए 66 पैसा दिया जाता है। महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में 66 रुपए म...