रसोईया संघ वार्ता को तैयार
हजारीबाग, मार्च 7 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संध मानदेय को लेकर गत 18 फरवरी से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर है। इससे स्कूलों में माध्याह्न भोजन का संचालन में काफी कठिनाई हो रही है। इस बाबत संघ डीएसइ से वार्ता को तैयार है। संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम पासवान ने कहा कि संघ डीएसइ के साथ 10 मार्च को वार्ता करने को तैयार है। इस बाबत लिखित जानकारी भी दी गई है। कहा कि मानदेय काफी कम है। साथ ही समय पर नहीं दिया जाता है। ऐसे में हड़ताल करने को मजबूर है। रसोईया को बीआरसी और बीइइओ की ओर से हड़ताल खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा है। यह संघ के अधिकार का हनन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.