हजारीबाग, मार्च 14 -- केरेडारी, प्रतिनिधि केरेडारी प्रखंड के रसोईया संघ के सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रसोइयों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। रसोइया का कहना है कि लंबे समय से वे लोग कम मानदेय में कार्य कर रहे हैं, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र पासवान ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती है। तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे। वही रसोईया संघ के प्रदेश महासचिव प्रेमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में मानदेय बढ़ाने, बकाया भुगतान करने और रसोइया को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने समेत 36 सूत्री मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.