कन्नौज, मार्च 28 -- कन्नौज,संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के बहसुईया ग्राम पंचायत अंतर्गत पिपरोली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड -डे-मील व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है। विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर चोर गैस सिलेंडर, बर्तन और राशन सामग्री चोरी कर ले गए। घटना के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और बच्चों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यासागर श्रीवास्तव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ ठठिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह जब वह विद्यालय पहुंचे तो रसोईघर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो गैस सिलेंडर, खाना बनाने के बर्तन और मिड डे मील के लिए रखा राशन गायब था। विद्यालय में मिड डे मील योजना के तहत प्रतिदिन बच्चों के लिए भोजन तैयार किया जाता है, लेकिन आवश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.