रसोइयों ने सौंपा मांगपत्र, 15 को धरने का ऐलान
सहारनपुर, सितम्बर 14 -- नकुड़। राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईया एकता संघ ने रसोइयों की मांगों को लेकर 15 सितंबर को विकास भवन पर धरना देने का ऐलान किया है। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कटारिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बीआरसी पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल के कार्यालय सहायक सुनील कुमार को सौंपा। राज कटारिया ने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को उचित पारिश्रमिक और सुरक्षा नहीं मिल रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गंगा, जिला महासचिव सीता, मोनिका, शीला, शिखा, ओमवती, सरला, पूनम, राखी और रविता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.