लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- लखीमपुर, संवाददाता। रसोइयों जनकल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष कैलाश कुमार की अध्यक्षता में विलोबी प्रांगण में हुई। बैठक में रसोइयों 10 माह की बजाए 11 महीने का मानदेय देने, मानदेय दो हजार प्रति रुपया से बढ़ाकर 10,000 हजार प्रतिमाह करने की मांग की गई। इसके अलावा रसोइयों को श्रमिक श्रेणी में शामिल करने की मांग की गई। संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि तमिलनाडु की तरह रसोइयों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित किया जाए। रसोइयों को आकस्मिक व मातृत्व प्रसूति अवकाश दिया जाए। इसके अलावा मांग की कि छात्र संख्या कम होने पर रसोइयों को कार्य से न हटाया जाए। उन्होंने कहा कि रसोइयों को दुर्घटना बीमा देने की मांग काफी दिनों से चल रही है अब तक मांग पूरी नहीं की गई है। इसके अलावा लखनऊ में होने वाले अधिवेशन पर चर्चा की गई। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.