रसोइयों को वितरित किए कैशलेस चिकित्सा कार्ड
गाजीपुर, अगस्त 23 -- जमानियां। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइया बहनों के सम्मान समारोह और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने रसोइया बहनों को सम्मानित करते हुए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण को सुना। मुख्यमंत्री ने रसोइया बहनों के हित में चार महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। इन योजनाओं से रसोइया बहनों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभ मिलने की बात कही गई। कार्यक्रम में रसोइया बहनों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- रसोइया बहनों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का मिला उपहार उपस्थित लोगों ने प्रदेश सरकार की ओर से रसोइया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.