रसोइयों को प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड एवं बढ़े हुए मानदेय का डेमो चेक वितरित
मऊ, अगस्त 23 -- मऊ, संवाददाता। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे यह अब दो हजार से बढ़कर तीन हजार रुपये प्रतिमाह हो गया है। इसके साथ ही, ड्रेस के लिए मिलने वाली धनराशि भी 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है। साथ ही पांच लाख रुपये तक मुफ्त ईलाज की सुविधा भी सरकार ने मुहैया कराई है। रविवार को नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव ने रसोइयों को 5 लाख के प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड तथा बढ़े हुए मानदेय 3,000 के डेमो चेक वितरित कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- रसोइयों को मिली सौगात, मानदेय बढ़ा, पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रसोइयों को अब प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.