रसोइयों को चार सौगातें, मानदेय बढ़कर तीन हजार रुपये
कौशाम्बी, अगस्त 23 -- पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयों के सम्मान और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों के लिए मानदेय वृद्धि, चिकित्सा सुविधा, दुर्घटना बीमा और गणवेश के लिए बढ़ी धनराशि की घोषणा की गई। रसोइयों के चेहरे खुशी से खिल गए। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसमें रसोइयों का मानदेय एक हजार रुपये बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने, पांच लाख रुपये का कैशलेस चिकित्सा कार्ड, भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और गणवेश के लिए धनराशि 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने की घोषणा की गई। यह भी पढ़ें- एक हजार रुपये बढ़ा रसोईयों का मानदेय, खिले चेहरे राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.