अंबेडकर नगर, अगस्त 23 -- जलालपुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील सभागार में आयोजित सार्वजनिक समारोह के दौरान पीएम पोषण योजना अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित मुख्यालय का लाइव प्रसारण भी यहां किया गया। पूर्व सांसद रितेश पांडे, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम प्रकाश यादव,ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवननाथ, उपजिलाधिकारी मधुमिता सिंह, खंड शिक्षाधिकारी मीनाक्षी सिंह, खंड विकास अधिकारी शैलेन्द्र, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मनोनीत सभासद सुरेश गुप्त, वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय, विकाश निषाद, अमरनाथ सिंह तथा की उपस्थिति ने बढ़ाई। कैशलेस चिकित्सा सुविधा को एक निर्णायक कल्याणकारी कदम बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह आपात स्थिति में रसोइयों व उनके परिवार को आर्थिक बोझ से मुक्त रखेगी। यह भी पढ़ें...