रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड और चेक देकर किया सम्मानित
मुरादाबाद, अगस्त 23 -- ठाकुरद्वारा में पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का रविवार को तहसील सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। एसडीएम वेदप्रकाश पाण्डेय और खंड शिक्षा अधिकारी भूपेश दिनकर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुए समारोह को रसोइयों और शिक्षकों ने देखा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में रसोइयों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि किसी रसोइया के साथ दुर्घटना होने की स्थिति में उसके परिवार को स्टेट बैंक के माध्यम से दो लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- 'रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जोड़ना बड़ी राहत' वहीं रसोइयों और उनके परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.