रसोइयों को आज कैशलेस चिकित्सा कार्ड देंगे योगी
लखनऊ, अगस्त 22 -- यूपी में पीएम पोषण के तहत परिषदीय व एडेड स्कूलों में कार्यरत 3.53 लाख रसोइयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित करेंगे। राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड देंगे। वहीं प्रदेश भर से 1500 रसोइयों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। जिला व तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रसोइयों को सम्मानित किया जाएगा। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह रसोइयां सम्मान समारोह का आयोजन बेहतर ढंग से किया जाए। रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया जाए। रसोइयों व उनके परिवार के लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.