शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके हेल्थ कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में कैंप लगाकर पात्र रसोइयों से ऑनलाइन आवेदन कराने को कहा है। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक संबंधित रसोइयों का पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित कराएंगे। आवेदन की जांच के बाद जनपद स्तर पर फार्म अप्रूव किए जाएंगे। इसके बाद रसोइयों की फैमिली आईडी जनरेट होगी और ई-केवाईसी पूरी होने पर मुख्यमंत्री चिकित्सा कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...