गुमला, दिसम्बर 12 -- गुमला। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की जिलाध्यक्ष देवकी देवी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जिले भर की रसोइयों का लंबित मानदेय तत्काल जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन रसोइयों की आयु 60 वर्ष हो चुकी है,उनके स्थान पर उनकी बेटी, बहू या परिवार के किसी सदस्य को नियुक्त किया जाए और संयोजिका को सभी जिम्मेदारियां सौंपी जाएं। देवकी देवी ने बताया कि कई रसोइया लंबे समय से बकाया भुगतान की प्रतीक्षा कर रही हैं। जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने आग्रह किया कि काम के दौरान किसी रसोइया के साथ दुर्घटना होने पर उसका इलाज और खर्च विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.