लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- सात सूत्रीय मांगों को लेकर रसोइयों ने बुधवार को विलोबी मैदान में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। रसोइयों ने दस हजार प्रतिमाह मानदेय की मांग की। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा। प्रदेश महामंत्री कैलाश कुमार ने कहा कि रसोइयों को मानदेय दस हजार रुपया प्रतिमाह दिया जाए, छात्र संख्या कम होने पर रसोइयों को न निकाल जाए। रसोइयों की सेवा नियमावली बनाई जाए और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। कार्य दिवस में अप्रिय दुर्घटना होने पर 25 लाख का दुर्घटना बीमा देने के भी मांग उठाई। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मांगे न मानी गई तो 21 मई को इको गार्डन लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ग्राम रोजगार सेवक आंदोलित, आज से करेंगे सांकेतिक हड़ताल इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रानी देवी, भारती, बिट्टू देवी, सहित तमाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.