दुमका, अगस्त 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ जिला कमेटी ने रविवार को पूर्व घोषित राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रैली निकाली। रैली का नेतृत्व संघ की जिला कमेटी सदस्य टेनीशिला हेंब्रम और जिला महासचिव भुण्डा बास्की ने संयुक्त रूप से किया। रैली दुमका बस स्टैंड, टाउन थाना, वीर कुंवर सिंह चौक और कचहरी परिसर होते हुए पुराने समाहरणालय परिसर पहुंची, जहां धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: शिक्षा विभाग के पत्र के खिलाफ रसोइया ने दिया धरनाधरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन टेनीशिला हेंब्रम ने किया,जबकि अध्यक्षता एमेली मुर्मू ने की। धरना के दौरान अमीरों से यारी और रसोइयों से गद्दारी नहीं चलेगी, रसोइयों को सम्मानजनक मानदेय दो, 2023 का लिखित समझौता अविलंब लागू कर...