रांची, मार्च 1 -- तोरपा, प्रतिनिधि। स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली तोरपा प्रखंड की सभी रसोइया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण प्रखंड के कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना प्रभावित हो रही है। अपनी मांगों के समर्थन में रविवार को बड़ी संख्या में रसोइया तपकरा स्थित विधायक आवास पहुंचीं और विधायक सुदीप गुड़िया को ज्ञापन सौंपा। रसोइयों ने विधायक से आग्रह किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर ठोस पहल की जाए। संघ की जिला अध्यक्ष रजनी लुगुन और सचिव संजू देवी ने बताया कि रसोइया लंबे समय से अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि, सेवा स्थायित्व तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक संतोषजनक समाधान नहीं नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.