रायबरेली, फरवरी 27 -- रायबरेली,संवाददाता। पीएम पोषण योजना के निर्देश में रसोइया पाक कला का आयोजन चक अहमद पुर विद्यालय में हुआ। जिला समन्वयक एमडीएम विनय कुमार तिवारी ने बताया कि रसोइया पाककला में 19 विकास क्षेत्रों की 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। इसका शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में रसोइयों द्वारा रोटी, सब्जी एवं तहरी व्यंजन तैयार किया गया। समिति ने खाने को चखते हुए गुणवत्ता और अनुभव के आधार पर रसोइयों को अंक प्रदान किये। जिसमें मीरा देवी प्रथम, शीला द्वितीय और सत्यवती तृतीय रहीं। सभी रसोइयों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला समन्वयक एमडीएम ने सभी पदाधिकारियो, रसोइयों का आभार जताया। संचालन एसएस पाण्डेय व रेनू शुक्ला ने किया। इसमें निर्णायक समिति ...