औरैया, मार्च 24 -- दिबियापुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पीएम पोषण योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन मंगलवार को विकास खंड भाग्यनगर स्थित अवंती रिसॉर्ट में किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर चयनित 30 रसोइयों ने अपने व्यंजनों से प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं रसोइयों के कौशल को निखारने के साथ विद्यालयों में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता सुधारने में सहायक होती हैं। इससे बच्चों को स्वादिष्ट व पौष्टिक आहार मिल सकेगा। प्रतियोगिता में सुमित्रा देवी यूपीएस जवाहरपुर, सहार ने दाल-रोटी बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्हें 3500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान सुमन देवी पीएम श्री पाता, अछल्दा को राजमा-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.