गोड्डा, अगस्त 10 -- 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ ऐकटु के बैनर तले रविवार को अग्रसेन भवन में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता संघ की जिला सचिव सह राज्य सचिव अनिता ठाकुर ने किया । इस दौरान रसोइया दीदियों ने सरकार से सम्मानजनक मानदेय के रूप में कम से कम 26 हजार रुपये प्रतिमाह देने की मांग की। यह भी पढ़ें- रसोईया संघ ने शहर में निकाला प्रतिरोध मार्चसरकार का सौतेला व्यवहार सभा को संबोधित करते हुए अनिता ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार करीब 20 वर्षों से विद्यालयों में कार्यरत रसोइया दीदियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्हें न सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही अनुबंध कर्मचारी का। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 78 हजार रसोइया दीदियों से कम मानदेय पर...