चक्रधरपुर, फरवरी 20 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयुक्त संघ के बैनर तले चक्रधरपुर के स्कूलों में कार्यरत रसोइया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं। इसके बावजूद स्कूलों पर एमडीएम प्रभावित नहीं है। रसोइया अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध जरूर हैं, लेकिन स्कूली बच्चों के प्रति उनकी संवेदना भी है। रसोइया चाहती हैं कि बच्चे भूखे नहीं रहें। इस कारण आधा रसोइया उनकी लंबित मांगों को लेकर विरोध जताने रांची गए हैं। वहीं आधा रसोइया स्कूलों में खाना पका रहे हैं। गुरुवार को चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के कुछ स्कूलों का मौका मुआयना किया गया। इसमें देखा गया कि बच्चों को एमडीएम मिले हैं। जब जानकारी ली गई तो पता चला कि सभी रसोइया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नहीं हैं। बच्चों के प्रति संवेदना रखते हुए स्कूलों में एमडीएम बना रहे हैं। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.