रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण और शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्कूल मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत एमडीएम रसोइया के लिए राज्य स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में रांची जिले ने विजेता का खिताब हासिल किया। लोहरदगा जिले की टीम ने उपविजेता ट्रॉफी जीती। विजेता टीम को दस हजार और उपविजेता को पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। सभी 24 जिलों के प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार शील्ड दिए गए। मुख्य अतिथि एसपीडी शशि रंजन ने पोषण युक्त आहार और पौष्टिक भोजन के नवाचार के साथ स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराए जाने के सभी रसोइया के प्रयासों की सराहना की। विशेष कार्य पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने विस्तार से योजना के क्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.