बोकारो, फरवरी 2 -- चंद्रपुरा/नावाडीह। मध्य विधालय नावाडीह के प्रांगण में रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक रविवार को की गई। इसमें सारे मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। अध्यक्षता सोनी देवी ने की। संघ के बोकारो जिला सचिव कैलाश गिरी ने कहा कि विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की मांगों के प्रति राज्य सरकार गंभीर नहीं है। उनको किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है। रसोइया संयोजिका को उचित मानदेय, ड्रेस कोड, बकाया मानदेय एवं रसोइया की न्यूनतम मानदेय की मांग करते हुए 18 फरवरी को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन रांची में करने का निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय हुआ कि 19 फरवरी से मध्याह्न भोजन बंद किया जाएगा जब तक हमारी मांगे मानी नहीं जाएगी। देववती देवी, छाया देवी, मंजू देवी, सरोज देवी, शान्ति देवी व बसन्ती देवी सहित अन्य रसोइया संयोजिका उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस...