हजारीबाग, मई 18 -- बरही प्रतिनिधि। रसोइयाधमना के पंचायत समिति सदस्य मो तैयब अंसारी की मां जैबून निशा का सोमवार को निधन हो गया। समाज में लोकप्रिय जैबून निशा पूरी जिंदगी सादगी और लोगों की भलाई में बितायी। सुपुर्द-ए-खाक खाक रसोइयाधमना कब्रिस्तान में किया गया। उनके सुपुर्द ए खाक में प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, कांग्रेस के प्रखंड के अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, हाजी सज्जाद अंसारी, हाजी मो सकुर, मो रज्जाक, अब्दुल सत्तार, बबलू खान, मो वारिस, रिजवान अली, डॉ रज्जुद्दीन, मो खलील, मो तौकीर रजा, मो सरफराज आलम समेत अनेक लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...