इटावा औरैया, जुलाई 29 -- इटावा। अंजुमन हिदायतुल इस्लाम हाई स्कूल के छात्र गुलाम मुहिउद्दीन ने अपने पहले प्रयास में नीट परीक्षा को सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया। गुलाम मुहिउद्दीन ने 617 अंक प्राप्त किए है। इसके साथ ही विद्यालय में कार्यरत रसोइया शबनम की बेटी नूर सबा ने अपने पहले ही प्रयास में 540 अंक प्राप्त कर नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय प्रधानाचार्य शाहनवाज अतहर व स्टाफ ने दोनों छात्रों का गुलपोशी कर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य शाहनवाज अतहर ने बताया कि गुलाम मुहिउद्दीन के पिता एक हाफिज व कारी है और मदरसा चलाते हैं और नूर सबा के माता पिता दोनों ही हाईस्कूल तक शिक्षित हैं। लेकिन दोनों परिवारों की शिक्षा के प्रति ललक देखकर समाज को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...