गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- मोदीनगर,संवाददाता। दिल्ली मेरठ मार्ग पर सीकरी पेट्रोल पंप के सामने सार्वजनिक शौचालय के पीछे रसेल वाइपर (दबौया) सांप निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप बेहद जहरीला होता है और घने जंगल में पाया जाता है।दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सीकरी मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय के पीछे बने मकान परिसर में रविवार सुबह सांप दिखाई दिया। इसकी लंबाई पांच फीट थी और फुफकार रहा था। वहां पर मौजूद लोग सांप को देखकर डर गए और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। वन विभाग के संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी टीम ने बीस मिनट में सांप का रेस्क्यू कर लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह रसेल वाइपर सांप है और घने जंगल में पाया जाता है। इसकी लंबाई पांच फीट है। उन्होने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.