रसूले पाक ने इल्म की रोशनी से दूर किया जहालत का अंधेरा
अमरोहा, अगस्त 17 -- पैगाम-ए-अमन कमेटी की ओर से माहे रबी-उल-अव्वल के इस्तकबाल में कमेटी अध्यक्ष हाजी खुरशीद अनवर के मोहल्ला काली पगड़ी स्थित आवास पर शुक्रवार रात नातिया महफिल का आयोजन किया गया। आगाज तहसील वाली मस्जिद के इमाम हाफिज गुलाम मुर्तजा ने तिलावते कुरआन से किया। इस दौरान सब्ज परचम कुशाई कर एक-दूसरे को मुबारक महीने की आमद की मुबारकबाद दी गई और जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष हाजी खुरशीद अनवर ने कहा कि रबी-उल-अव्वल इस्लामी हिजरी कैलेंडर का तीसरा महीना है। इसी माह की 12 तारीख को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.) की विलादत हुई। उन्होंने कहा कि रसूले पाक ने इल्म और इंसानियत की रोशनी से जहालत के अंधेरों को दूर किया और पूरी इंसानियत को अच्छाई, अमन और भाईचारे का रास्ता दिखाया। यह भी पढ़ें- नबी पाक ने पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.