कानपुर, अप्रैल 26 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद कस्बा को छोड़ पूरे क्षेत्र को बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। शनिवार रात को दो दो घंटे की तीन बार रोस्टिंग हुई। इसके बाद भी आपूर्ति नहीं मिल सकी। घरों में लोगों को रतजगा करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों के फोन स्विच आफ हो गए। प्रदेश सरकार ने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के लिए भले ही शेड्यूल जारी किए हैं लेकिन रसूलाबाद क्षेत्र में इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। कस्बे को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। दिन में आग की घटनाएं रोकने के लिए आपूर्ति बंद रखी जा रही है लेकिन रात में भी दो दिन से रोस्टिंग की जाने लगी है। यह भी पढ़ें- शहर से लेकर गांवों में रात को बिजली कटौती शुक्रवार रात को चार घंटे रोस्टिंग हुई। शनिवार शाम 8 बजकर 20 मिनट से दो घंटे की रोस्...