कानपुर, अप्रैल 9 -- रसूलाबाद। रसूलाबाद कस्बे में गुरुवार को भाजपा के दिवंगत पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास त्रिपाठी की पुण्यतिथि मनाई गई। नेताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। रसूलाबाद कस्बे के सुभाष नगर वार्ड स्थित आवास पर भाजपा के दिवंगत पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास त्रिपाठी की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी नेताओं ने पहुंचकर श्री त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष राम महेश वर्मा ने कहा कि जनसंघ के समय से राजनीति करने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष की ईमानदारी से पक्ष व विपक्ष के लोग परिचित थे। डेरापुर से विधानसभा चुनाव लड़े त्रिपाठी से विपक्षी दलों की ओर से मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी भी उनका सम्मान करते थे। विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी को मजबूती देने के लिए वह संघर्षरत रहे। उनकी ईमानदारी के चलते देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.